Brahmakumaris Alkapuri
Live Class:-वर्तमान परिस्थिति में स्वयं का पुरुषार्थ- Bk Aasha didi ji(ORC-Delhi) 06/09/2020
Brahmakumaris Alkapuri
नशा मुक्त भारत अभियान: तिरंगा यात्रा में हुआ सामूहिक संकल्प
वडोदरा, 14 अगस्त 2026:
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर के निमित्त वडोदरा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारीज को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस विशाल आयोजन में वडोदरा शहर के लगभग 50,000 युवा, भाई-बहन एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर “दस करोड़ नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत उपस्थित विशाल जनसमुदाय को नशामुक्ति की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई गई। ब्रह्माकुमारीज वडोदरा के विभिन्न सेवा केंद्रों से उपस्थित बहनों ने भी इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागिता करते हुए नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में गुजरात के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी, वडोदरा शहर की महापौर श्रीमती गीताबेन मकवाणा जी, मंत्री श्रीमती मनीषाबेन वकील जी, गुजरात राज्य के मुख्य दंडक श्री बालकृष्ण शुक्ल जी, सांसद श्री हेमांग जोशी जी, विधायकगण, उपमहापौर श्री आदित्य पटेल जी, स्थायी समिति अध्यक्षा श्रीमती वर्षाबेन व्यास जी, माननीय नेता श्रीमती श्वेताबेन माची जी, दंडक श्री विजयभाई चौहान जी, पुलिस कमिश्नर श्री नरसिम्हा कोमार जी, म्युनिसिपल कमिश्नर श्री अरुण महेश बाबू जी तथा कलेक्टर श्री अनिल धामलिया जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर माननीय गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी ने वडोदरा शहरवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए “ड्रग्स फ्री वडोदरा, ड्रग्स फ्री भारत” का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स फ्री भारत के संकल्प की पहल वडोदरा से ही होगी और सशक्त भारत के निर्माण में वडोदरा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने उपस्थित हजारों नागरिकों एवं युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज हम सभी संकल्प लें कि वडोदरा ड्रग्स फ्री बने और नशामुक्त भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाए।
तिरंगे की शान और देशभक्ति के उत्साह से सराबोर इस विशाल आयोजन में नशामुक्ति का संदेश भी जन-जन तक पहुँचाया गया। हजारों नागरिकों द्वारा एक साथ नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लेना स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम रहा।
ब्रह्माकुमारीज ने इस अवसर पर संकल्प व्यक्त किया कि “दस करोड़ नशामुक्त भारत अभियान” के माध्यम से युवाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने और सकारात्मक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए निरंतर प्रेरित किया जाएगा।
Brahmakumaris Alkapuri
21 international Yoga Day 2024 | Akota Stadium
21 international Yoga Day 2024 | Akota Stadium
Brahmakumaris Alkapuri
Seminar on World Environment Day & Jal Jan Abhiyan
-
Brahmakumaris Alkapuri10 years agoArt & Culture Conference at Vadodara
-
Brahmakumaris Alkapuri8 years ago21ST OCTOBER 2018, 6.00PM : समय की पुकार – विश्वशांति (रसियन कल्चरल प्रोग्राम)
-
Brahmakumaris Alkapuri9 years agoYoga Day
-
Brahmakumaris Alkapuri6 years agoप्रकृतिजीत – राजयोगी मोहनभाई सिंघल जी (आबु)
-
Brahmakumaris Alkapuri6 years agoLIVE 23-07-2020 6.00 pm : Yogi Jivan Paddhati – BK Geeta Didi Mount Abu
-
Brahmakumaris Alkapuri10 years agoInternation yoga day
-
Brahmakumaris Alkapuri8 years agoAlkapuri :Internatioanal Yoga Day-2018
-
Brahmakumaris Alkapuri10 years agoInternational Yoga Day








