Connect with us

Brahmakumaris Alkapuri

21 international Yoga Day 2024 | Akota Stadium

Published

on

Brahmakumaris Alkapuri

नशा मुक्त भारत अभियान: तिरंगा यात्रा में हुआ सामूहिक संकल्प

Published

on

भव्य तिरंगा यात्रा में “दस करोड़ नशामुक्त भारत अभियान” की सामूहिक प्रतिज्ञा 

वडोदरा, 14 अगस्त 2026:
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर के निमित्त वडोदरा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारीज को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस विशाल आयोजन में वडोदरा शहर के लगभग 50,000 युवा, भाई-बहन एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर “दस करोड़ नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत उपस्थित विशाल जनसमुदाय को नशामुक्ति की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई गई। ब्रह्माकुमारीज वडोदरा के विभिन्न सेवा केंद्रों से उपस्थित बहनों ने भी इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागिता करते हुए नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में गुजरात के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी, वडोदरा शहर की महापौर श्रीमती गीताबेन मकवाणा जी, मंत्री श्रीमती मनीषाबेन वकील जी, गुजरात राज्य के मुख्य दंडक श्री बालकृष्ण शुक्ल जी, सांसद श्री हेमांग जोशी जी, विधायकगण, उपमहापौर श्री आदित्य पटेल जी, स्थायी समिति अध्यक्षा श्रीमती वर्षाबेन व्यास जी, माननीय नेता श्रीमती श्वेताबेन माची जी, दंडक श्री विजयभाई चौहान जीपुलिस कमिश्नर श्री नरसिम्हा कोमार जीम्युनिसिपल कमिश्नर श्री अरुण महेश बाबू जी तथा कलेक्टर श्री अनिल धामलिया जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर माननीय गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी ने वडोदरा शहरवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए “ड्रग्स फ्री वडोदरा, ड्रग्स फ्री भारत” का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स फ्री भारत के संकल्प की पहल वडोदरा से ही होगी और सशक्त भारत के निर्माण में वडोदरा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने उपस्थित हजारों नागरिकों एवं युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज हम सभी संकल्प लें कि वडोदरा ड्रग्स फ्री बने और नशामुक्त भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाए।

तिरंगे की शान और देशभक्ति के उत्साह से सराबोर इस विशाल आयोजन में नशामुक्ति का संदेश भी जन-जन तक पहुँचाया गया। हजारों नागरिकों द्वारा एक साथ नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लेना स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम रहा।

ब्रह्माकुमारीज ने इस अवसर पर संकल्प व्यक्त किया कि “दस करोड़ नशामुक्त भारत अभियान” के माध्यम से युवाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन अपनाने और सकारात्मक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए निरंतर प्रेरित किया जाएगा।

Continue Reading

Brahmakumaris Alkapuri

Seminar on World Environment Day & Jal Jan Abhiyan

Published

on

By

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में  वडोदरा – अलकापुरी सेवाकेन्द्र द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय रहा – समय की पुकार – जल बचावों, पेड़ लगावों | 
जल जन अभियान का भी हुआ उदघाटन | 
कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप से पधारे वडोदरा म्यूनिसिपल  कार्पोरेशन  स्टैंडिंग कमिटी के चेरमेन डॉ  हितेन्द्र भाई पटेल जी ने कहा जल बचाना और पेड़ लगाना बहुत जरूरी हे  हम भी कार्पोरेशन मे 50,000 पोधे लगाएंगे | केवल सरकार को ही नही बल्कि NGO को और वक्तिगत रूप से भी सभी को जेमीदारी उठानी चाहिए |
हैड एनवायरनमेंट – रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड भगिनी पूर्वा कोशी जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा जल बचाना व्यक्तिगत रूप से सभी की जीमेदारी हे, भोजन वेस्ट नहीं करना चाहिए उसे उगाने के लिए कितना पानी यूस होता हे, भोजन वेस्ट करना माना डाइरैक्ट पानी वेस्ट करना हे | पेड़ लगाना यह हमारी कंपनी का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट चल रहा हे |
सभी को आशीर्वचन देते  वडोदरा अलकपुरी सबजोने संचालिका आदरणीय राजयोगिनी डॉ निरंजना दीदी जी ने कहा जेसे जल की कमी हुए,  O2 – ओक्सिज़ोन की कमी हुए  हे वेसे सदभावना की भी कमी हुए हे  सदभावना के लिए Meditation की बहुत अवशकता हे जो ब्रह्मा कुमारिस की हर स्वकेन्द्रो पर फ्री ऑफ कोस्ट सिखाया जाता हे |
Continue Reading

Brahmakumaris Alkapuri

Live Class:-वर्तमान परिस्थिति में स्वयं का पुरुषार्थ- Bk Aasha didi ji(ORC-Delhi) 06/09/2020

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris Alkapuri